फन फैलाकर बैठा था किंग कोबरा, फिर गाय ने जो किया वह देख IFS अधिकारी ने कहा – शब्दों में बयां करना मुश्किल
सोशल मीडिया पर गाय और कोबरा के प्रेम का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में गाय बेफिक्री से सांप को चाटती नजर आ रही है। जब लोगों ने यह दृश्य देखा तो वह चौंक गए। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा भी हो सकता है। जबकि वीडियो को ट्विटर पर साझा करने वाले IFS ने लिखा कि दोनों के बीच यह भरोसा सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। हालांकि, यह तो स्पष्ट नहीं है कि गाय सांप को क्यों चाट रही थी। लेकिन इस दुर्लभ नजारे को देखकर लोग इसे अविश्वसनीय और शॉकिंग बता रहे हैं। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताइए।
सच्चे प्रेम से कामय हुआ मजबूत भरोसा
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने गुरुवार को ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – इसे समझाना मुश्किल है। दोनों के बीच यह विश्वास सच्चे प्रेम से कायम हुआ है। खबर लिखे जाने तक अधिकारी के ट्वीट को 1 लाख 29 हजार व्यूज और करीब तीन हजार लाइक्स मिल चुके हैं।




