साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन की नानी का निधन, टूटे दिल के साथ शेयर की ये प्यारी सी तस्वीर
साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने परिवार के करीबी सदस्य को खो दिया है। नित्या की नानी का निधन हो गया। इस दुखद खबर से एक्ट्रेस गहरे सदमे में है। खुद नित्या ने सोशल मीडिया पर इस बारे में पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी नानी के सबसे करीब थीं।
Nithya Menen ने टूटे दिल के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी दादी मां के साथ एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “एक युग का अंत। अलविदा अम्मा और मेरे चेरीमैन। आप दूसरी तरफ देखिए।” इस फोटो में एक्ट्रेस की नानी ने उन्हें अपने सीने से लगाया हुआ है। फोटो बेहद दिल को छू जाने वाली है।
टूटे दिल के साथ नित्या ने क्या कहा
नित्या अपने नाना नानी से बेहद करीब थीं। कई बार वह उनके बारे में बात करती भी नजर आती थीं। इससे पहले भी नित्या ने अपने नाना-नानी को याद किया था। पिछले साल वैलेंटाइन डे पर नित्या ने लिखा था, ”मैंने बड़े होते हुए जिन लोगों को देखा उनमें मेरे नाना-नानी सबसे ज्यादा ‘प्यार में डूबे’ लोग थे… वे हर समय एक-दूसरे को देखते रहते थे।”
नित्या को लेकर थी ये अफवाह
पिछले साल नित्या अपनी शादी की अफवाहों को लेकर चर्चा में थीं। ऐसी खबरें थीं कि वह एक मशहूर साउथ एक्टर को डेट कर रही हैं और वह उनके साथ शादी करेंगी। हालांकि, बाद में नित्या मेनन ने इन बातों को बेबुनियाद अफवाहें बताया था। उन्होंने साफ किया कि उनकी शादी फिलहाल नहीं हो रही है।
नित्या मेनन का कामकाज
नित्या के कामकाज की बात करें तो नानी के साथ वह Ala Modalaindi में नजर आई थीं। तभी से उन्हेंने तेलुगू ऑडियंस का दिल जीत लिया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।आखिरी बार वह पवन कल्याण की Bheemla Nayak में नजर आई थीं।




