Uncategorized

पानी में पेशाब कर पोंछा लगाने वाली मेड अरेस्‍ट, सीसीटीवी फुटेज से आई पकड़ में

ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा होम्स (Ajnara Homes) सोसायटी में काम करने वाली एक मेड को पानी में पेशाब ( Maid Arrested For Urinating) करके पोंछा लगाने के आरोप में अरेस्‍ट कर लिया गया है। थाना बिसरख पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मेड को गिरफ्तार किया फिर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह केस फ्लैट मालिक की शिकायत पर दर्ज किया है।

सोसायटी में काम करने वाली मेड सबीना खातून की करतूत फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर फैसिलिटी ने मेड की एंट्री सोसायटी में बंद कर दी। करीब 30 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि मेड सबीना खातून कॉमन एरिया में पोंछा लगा रही है। इसके बाद बाल्टी में पेशाब करके पोछे के कपड़े को उसी में धोती है। इसके बाद कपड़े को पानी में डुबोकर फ्लैट के अन्य हिस्से में करीब तीन मिनट तक पोछा लगाती है।

सोसायटी के एक निवासी ने सीसीटीवी फुटेज के साथ मेड की करतूत सोशल मीडिया पर शेयर की। थाना बिसरख पुलिस ने पूछताछ के लिए मेड को हिरासत में लिया। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि फ्लैट मालिक की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। अजनारा ग्रुप के फैसिलिटी हेड सतपाल सिंह ने बताया कि फ्लैट मालिक अपने तरीके से मेड रखते हैं। फ्लैट मालिक की रिक्वेस्ट पर हर एक मेड का डॉक्यूमेंट लेकर एंट्री पास बनाया जाता है। सभी मेड की गेट नंबर तीन से एंट्री होती है। बाहर निकलने समय भी मेड की चेकिंग की जाती है कि कहीं कोई सामान तो बाहर नहीं ले जाया जा रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button