Uncategorized

ऐसा ‘वॉच टावर’ जहां देख सकते हैं तीन देशों की टाइमिंग एक साथ, जानिए उस जगह की खास बातें

जमशेदपुर: आमतौर पर हर पुराने शहर में टावर चौक के नाम से एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर लोग आकर समय देखते थे। हालांकि समय में बदलाव के साथ ऐसे चौक अब भी मौजूद तो है, लेकिन उचित देखरेख के अभाव में कई स्थानों में घड़ियां खराब हो चुकी हैं। इन स्थानों के बारे में कहा जाता है कि एक समय था कि जब सभी के पास घड़ी नही होती थी। लोगों को समय का पता चले, इसलिए इस प्रकार हर शहर में वॉच टावर की व्यवस्था की जाती थी। खैर समय में बदलाव हुआ। मोबाइल में ही घड़ी उपलब्ध हो जाने के कारण इस तरह के वॉच टावर की आवश्यकता कम हो गई हैं। लेकिन जमशेदपुर में अब भी एक ऐसा स्थान भी हैं, जहां पर एक ही साथ भारत सहित तीन देशो के समय की जानकारी ली जा सकती है। यह टॉवर बिष्टुपुर में तलवार बिल्डिंग के पास है।

रोटरी इंटरनेशनल क्लब ने टाटा स्टील के सहयोग से वॉच टॉवर गाया

जमशेदपुर में बिष्टुपुर से साकची जाने वाले रास्ते में यह क्लॉक टावर लगाया गया है। वैसे तो दूर से ही यह टावर नजर आता है, लेकिन नजदीक आने पर उस टावर में तीन-तीन घड़ियां अब भी देखने को मिलती हैं। इस टावर का निर्माण रोटरी इंटरनेशनल क्लब के माध्यम से किया गया था। जिसका उद्घाटन 3 अप्रैल 2014 को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन ने किया था।

वॉच टावर में भारत सहित तीन देशों का दिखेगा समय

जमशेदपुर स्थित इस क्लॉक टावर में भारत सहित तीन देशों के समय देखा जा सकता हैं। सबसे ऊपर नई दिल्ली लिखा है, जिससे लोग अपने देश की टाइमिंग की जानकारी ले सकते हैं। उसके नीचे लंदन क्लॉक पर, लोग इंग्लैड के समय जान सकते हैं। सबसे नीचे सिंगापुर का समय दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button