सब विरोधियों की साजिश… बृजभूषण के समर्थन में उतरे MLA और जनप्रतिनिधि
गोंडा: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर पहलवान जंतर मंतर पर धरने पर हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बृजभूषण पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में सांसद और कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर 2 केस दर्ज किये गए हैं। वहीं सांसद बृजभूषण शरण पर पास्को सहित यौन शौषण का मुकदमा दर्ज होने के बाद बलरामपुर विधायक पलटूराम, गोंडा के करनैलगंज से विधायक अजय सिंह व साध्वी सुमन पाठक सहित कई लोग सांसद के पक्ष में उतर आए और कहा कि कांग्रेस की साजिश के तहत यह पूरा खेल हो रहा है।वहीं सांसद अपने विश्नोहरपुर आवास पर मीडिया के सामने आये लेकिन सांसद ने कहा की एफआईआर की कॉपी मिलने तक वे कुछ नहीं बोलेंगे। एफआईआर मामले में भी सांसद ने बस नो कमेंट कहा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और राजनीति पर भी सांसद ने चुप्पी साध ली।कुश्ती संघ और अन्य सवालों पर भी वे कुछ नहीं बोलें और कहा की एफआईआर कॉपी आने तक इंतजार करना होगा। फिलहाल उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ है और उनके समर्थकों के अलावा कई भाजपा विधायकों ने भी उनके समर्थन में बयान देते हुए कहा कि ये साजिश है।




