Uncategorized
कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, भारत में पहली बार नदी के अंदर दौड़ी मेट्रो… देखें तस्वीरें
कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को इतिहास रच दिया। देश में पहली बार मेट्रो नदी में बनी सुरंग में हुगली नदी के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची। इस सफर में केवल अधिकारी और इंजिनियर ही सवार थे। इसे ऐतिहासिक घटना बताते हुए मेट्रो के GM उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि उम्मीद है कि रूट पर सेवाएं इसी साल से शुरू हो जाएंगी। सेवाएं शुरू होते ही हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन (सतह से 33 मीटर नीचे) बन जाएगा।हावड़ा से एस्प्लेनेड तक का मार्ग लगभग 4.8 किमी लंबा है, जिसमें से 520 मीटर हुगली नदी के नीचे सुरंग के जरिए होगा। सुरंग पानी की सतह के स्तर से 32 मीटर नीचे है। इस सुरंग की पूरी लंबाई 10. 8 किमी अंडरग्राउंड है।




