Uncategorized
स्कूल की दीवारें भी पढ़ा रहीं शिक्षा का पाठ, जानिए अब बोकारो के सरकारी विद्यालय कैसे दे रहे हैं प्राइवेट स्कूलों को टक्कर
कहते है कि बच्चे जो देखते हैं वो जल्दी सीखते है। इसी को आधार मान कर बोकारो ज़िले के 42 सरकारी स्कूलों को बाला पेंटिंग्स से संवारा है। पूरे विद्यालय परिसर के दीवारों पर एक सरसरी निगाह भी डालें तो हर दीवार कुछ ना कुछ कहती नज़र आएगी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं भी इस व्यवस्था से काफी खुश है। उनका मानना है कि इसके हो जाने से विद्यालयों का शैक्षणिक माहौल बदला है। बच्चों का कहना हैं कि अब उनका स्कूल भी किसी निजी विद्यालय की तुलना में कम नही है।




