National

चेहरे पर मारा मुक्का मारा-थूका, क्रु मेंबर्स से मारपीट कर कपड़े उतारे! अबू-धाबी-मुंबई फ्लाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा

फ्लाइट्स में एक से एक अनोखी घटनाएं सामने आ रही है. इस बार एयरविस्तारा कि अबू धाबी से मुंबई आ रही फ्लाइट में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. एक महिला ने इटली के रहने वाली पहली फ्लाइट के ग्रुप मेंबर्स को गाली देना शुरू किया. फिर उसके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं कुछ देर में उसने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया और नग्न अवस्था में ही कॉरिडोर में चलने लगी.

दरअसल उस महिला ने इकोनामिक क्लास का टिकट लेकर फ्लाइट पर चढ़ी थी और बिजनेस क्लास में बैठने की जिद करने लगी. केबिन क्रु ने उसे जब रोकने की कोशिश की तो महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया. यहां तक कि उसने क्रु के साथ मारपीट भी की. पुलिस ने 45 वर्षीय पाओला पेरुशियो नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है जो इटली की रहने वाली है.

बिजनेस क्लास में बैठने को लेकर हंगामा

एक सहार थाने के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सोमवार 30 जनवरी को एयर विस्तारा फ्लाइट यूके 256 के केबिन क्रु से शिकायत मिली थी. इसी दिन फ्लाइट में तड़के 2.03 बजे IST अबू – धाबी से उड़ान भरी थी. उन्होंने यह भी बताया की रात करीब 2:30 बजे इकोनामी क्लास में बैठी महिला अचानक उठी और दौड़कर बिजनेस क्लास में बैठ गई. केबिन क्रु के 2 सदस्यों ने पहले महिला से जाकर बातचीत की जब उन्हें लगा कि महिला की किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है तो उन्हें उसे उसकी सीट पर वापस जाने को कहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button