Uncategorized

Jharkhand News: धनबाद में तेज रफ्तार गैस टैंकर ने तीन वाहनों में मारी टक्कर, स्कूटी सवार की मौत, 4 घायल

धनबाद में अनियंत्रित गैस टैंकर ने तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपालपुर निवासी संजय वर्णवाल को अपनी चपेट में ले लिया. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. एंबुलेंस सवार समेत चार लोग घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक एनएच को जाम रखा.

Jharkhand News: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा बाईपास (एनएच-2) में सोमवार की रात अनियंत्रित गैस टैंकर ने तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपालपुर निवासी संजय वर्णवाल को अपनी चपेट में ले लिया. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. एंबुलेंस सवार समेत चार लोग घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक एनएच को जाम रखा. सड़क जाम करने वाले लोग जिला प्रशासन व एनएचआई के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही विधायक अपर्णा सेनगुप्ता समेत पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली.

तेज रफ्तार गैस टैंकर ने मारी टक्कर

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूटी सवार संजय वर्णवाल मुगमा मोड़ से पूजा कराने को लेकर ब्राह्मण को अपने घर गोपालपुर स्थित निमकी फैक्ट्री ले जा रहे थे. तभी विपरीत दिशा से आ रहे गैस टैंकर (एनएल 01 एल-3379) के चालक ने पहले धनबाद से चितरंजन की ओर जा रही एंबुलेंस (जेएच 09 एल-4617) को जोरदार टक्कर मार दी. उसके बाद एंबुलेंस को घसीटते हुए करीब 50 फीट तक ले गयी. इसी दौरान गोपालपुर जा रहे स्कूटी (जेएच 10 सीजे-2312) सवार को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में स्कूटी सवार संजय वर्णवाल की मौत घटनास्थल पर हो गयी.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button