Uncategorized

Jharkhand News: खूंटी के रूबुआ बीरडीह में ग्राम प्रधान सहित 2 की हत्या मामले का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी के रूबुआ बीरडीह में ग्राम प्रधान सोमा मुंडा सहित जेम्स पूर्ति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने प्रेम प्रसंग मामले में हत्या की बात बतायी है.

Jharkhand Crime News: खूंटी जिला अंतर्गत मुरहू थाना क्षेत्र स्थित रूमतकेल पंचायत के रूबुआ बीरडीह में ग्राम प्रधान सोमा मुंडा और जेम्स पूर्ति हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही सलन हस्सा पूर्ति, गोपाल पूर्ति और गुदड़ी थाना क्षेत्र के गिरू गांव निवासी बिरसा पान उर्फ विक्रम पान शामिल है. बिरसा पान रूबुआ बीरडीह में अपनी बहन के यहां रहता है. तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं. उन्होंने प्रेम प्रसंग को लेकर आपसी रंजिश में सोमा मुंडा और जेम्स पूर्ति की हत्या कर दी थी.

प्रेम प्रसंग मामले में हुई हत्या

इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि सलन हस्सा पूर्ति की चाची से जेम्स पूर्ति का प्रेम प्रसंग था. जिसकी जानकारी ग्रामीणों को तथा सलन को हो गयी थी. ग्रामीण सलन की चाची और जेम्स पूर्ति की शादी कराना चाहते थे. जिसमें ग्राम प्रधान सोमा मुंडा रोड़ा बन रहा था. वहीं, इसी प्रेम प्रसंग को लेकर सलन हस्सा पूर्ति की चाची ने अपने पति बुधवा हस्सा पूर्ति की 19 मार्च, 2022 को हत्या कर दी थी. जिसके आरोप में वह जेल में है.

from prabhat khabar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button