BiharPolitics

2 दिवसीय बिहार दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे कई रैलियां

बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद BJP ने अपना बिहार मिशन-2024 की शुरूआत कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) इसी मिशन के लेकर बिहार आ रहे हैं। इस दौरान वो राज्य में कई BJP नेताओं से मुलाकात करेंगे औऱ राज्य में बड़ी-बड़ी रैलियां करवाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अगले महीने यानि 23 और 24 सितंबर को बिहार दौरे पर होंगे। इन 2 दिनों के बिहार दौरे में उनका केंद्र सीमांचल रहेगा। सीमांचल में 2 बड़ी रैलियों को अमित शाह संबोधित करेंगे।

अमित शाह के दौरे को लेकर गृहमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 23 और 24 सितंबर को सीमांचल के इलाके में वो रहेंगे। 23 सितंबर को पूर्णिया में एक बड़ी रैली का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस रैली को मुख्य रुप से पूर्व मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। बताया कि दूसरे दिन 24 सितंबर को अमित शाह किशनगंज आएंगे। यहां भी वो जनसभा को संबोधित करेंगे।

नीतीश कुमार से नाता टूटने के बाद पहला दौरा

बता दें कि 30-31 जुलाई को भी केंदीय मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर थे। पटना में संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दोनों नेताओं ने शिरकत की थी। इस दौरान जेपी नड्डा ने क्षेत्रीय दलों के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे जिसके महज 10 दिन बाद ही बिहार की क्षेत्रीय दल JDU और RJD का गठबंधन हो गया। BJP सरकार से बाहर हो गई। ऐसी हालत में अमित शाह 2 महीने के भीतर उनका दूसरा दौरा होगा और यहां से मिशन बिहार की शुरुआत होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button