कांवड़ियों पर फूल बरसाने पर ओवैसी नाराज: एक के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों?

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की जा रही है और पुलिस उनके मदद कर रही है। इस पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नाराजगी जताई है। ओवैसी ने कांवड़ियों को दी जा रही सुविधाओं और सम्मान को लेकर भेदभाव का आरोप लगाया है। भाजपा ने इस पर पलटवार भी किया है।
फूल बरसाइए, मगर घर न तोड़ें
ओवैसी ने कहा, “एक से नफरत और दूसरों से मोहब्बत क्यों?” उन्होंने पूछा, “क्या पुष्प वर्षा रेवड़ी कल्चर नहीं है? अगर कांवड़ियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं, तो कम से कम मुस्लिमों के घर तो न तोड़े जाएं।”
ओवैसी बोले- यूपी हुकूमत ने यात्रा के रास्तों पर गोश्त दुकानों पर पाबंदी लगा दी
ओवैसी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए।। दिल्ली पुलिस ने लोहारों को हटाने की बात की ताकि कांवड़िये नाराज न हों। यूपी सरकार ने यात्रा के रास्तों पर मांस की दुकानों पर पाबंदी लगा दी।”
अगले ट्वीट में लिखा, “कांवड़ियों के जज्बात इतने नाजुक हैं कि वे किसी मुस्लिम पुलिस अधिकारी का नाम भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। यह भेदभाव क्यों? इंसानियत नहीं होनी चाहिए? एक से नफरत और दूसरों से मोहब्बत क्यों? एक धर्म के लिए ट्रैफिक डायवर्जन और दूसरे के लिए बुलडोजर क्यों?”



