कोडरमा–बरकाकाना रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। झारखंड रेल यूजर एसोसिएशन ने पूर्व मध्य रेलवे निर्माण विभाग पर सवाल उठाए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि परियोजना की घोषणा बड़े वादों के साथ की गई थी। इससे राज्य के विकास और रेल यातायात में सुधार की बात कही गई थी। लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नजर नहीं आ रहा है।
एसोसिएशन के अनुसार परियोजना के पहले चरण के लिए समय पर टेंडर जारी करने का वादा किया गया था। अक्टूबर और जनवरी की समयसीमा तय की गई थी। बाद में बार-बार तारीखें बदली गईं। कभी नवंबर तो कभी दिसंबर की बात कही गई। अब जनवरी की नई तारीख सामने आई है।
रेल यूजर एसोसिएशन का कहना है कि केवल तारीखें बदलने से जनता का भरोसा टूट रहा है। अगर टेंडर में ही इतनी देरी हो रही है तो परियोजना कब पूरी होगी यह बड़ा सवाल है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा। जनता ठोस काम और तय समयसीमा चाहती है।



