Jharkhand
रघुवर ने हेमंत को दी खुली डिबेट की चुनौती

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने CM हेमंत सोरेन को आदिवासी मुद्दे पर मोरहाबादी मैदान में खुली डिबेट करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगले 15 दिनों में पंचायत चुनाव समाप्त हो जाएंगे। उसके बाद अगर मुख्यमंत्री तैयार हों तो यह डिबेट हो जाए। उन्होंने डिबेट का एजेंडा बताते हुए कहा कि हेमंत सोरेन बताएं कि बतौर मुख्यमंत्री अपने दो बार के कार्यकाल में उन्होंने आदिवासी समाज के हित के लिए क्या काम किया है। वह खुद यह बताएंगे कि पिछली भाजपा सरकार ने समाज के हित के लिए कितने अहम फैसले लिए? रघुवर दास गुरुवार को रांची स्थित पार्टी के कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
Source-Dainik Bhaskar


