धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई। चलकरी की पहाड़ी इलाके से पुलिस ने मानव कंकाल बरामद किया। यह कंकाल सर्च अभियान के दौरान मिला। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर लिया है। पहचान के लिए फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
पिछले दो दिनों से इलाके में शव देखे जाने की चर्चा थी। वाटर बोर्ड परिसर के आसपास लोगों में भय का माहौल था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। पहले तोपचांची झील और आसपास के जंगलों में तलाशी ली गई। वहां कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
सोमवार को चलकरी की पहाड़ियों में खोज के दौरान कंकाल मिला। कंकाल के पास पर्स, कागजात और चाबी भी बरामद हुई। सभी सामान जब्त कर थाना लाया गया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।



