Uncategorized

देहरादून की सड़कों पर शराब मांगती लड़की ने याद दिला दी मशहूर मॉडल गीतांजलि की… नशे ने बर्बाद कर दी थी जिंदगी

रात के अंधेरे में वो महिला अकेली घूम रही थी। वो लोगों से शराब और खाना मांग रही। उसे देखकर ये साफ था कि उसे नशे की लत है। शराब के ठेके के पास उसकी जान पहचान एक शख्स से हुई। उस शख्स ने उसे शराब और खाना देने की बात कही। वो उसे पास ही एक टीन के शेड में ले गया। वहां दोनों ने शराब पी और खाना भी खाया। इसके बाद ये लड़का लड़की के साथ बदतमीजी करने लगा। इस लड़की का रेप किया। जब लड़की विरोध-करने लगी, चीखने चिल्लाने लगी तो इसने हमेशा के लिए उसका मुंह बंद कर दिया और उसकी लाश को घसीटकर एक कूड़ेदान में फेंक दिया।

देहरादून की घटना ने मॉडल गीतांजलि की याद दिला दी

ये घटना देहरादून में घटी। नशे की लत ने इस महिला की जान ले ली। अगले दिन कूड़ेदान में पुलिस को इस महिला की लाश मिली। जांच शुरू हुई तो पता चला कि जिसने हत्या की थी वो एक सफाई कर्मचारी था। इस महिला की नशे की लत ने इसकी जिंदगी हमेशा के लिए खत्म कर दी। इस घटना ने सालों पहले की एक मशहूर मॉडल की याद दिला दी।

नशे ने मशहूर मॉडल को भीख मांगने पर किया मजबूर

गीतांजलि नागपाल, जो कभी रैंप पर अपने जलवे बिखेरती थी वो नशे की वजह से सड़कों पर भीख मांगती नजर आई। नब्बे की दशक की एक बेहद मशहूर और खूबसूरत मॉडल। हरियाणा के हिसार की रहने वाली गीतांजलि जितनी खूबसूरत थी उतनी ही इंटेलिजेंट भी। पिता नेवल ऑफिसर थे और मां हाउस वाइफ। दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद गीतांजलि ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। वो बेहद खूबसूरत थी तो मॉडलिंग में भी अपनी किस्मत आजमा ली और वहां भी सुपरहिट रही। सुष्मिता सेन के साथ भी रैंप वॉक किया। बहुत जल्दी वो अपनी करियर में अच्छे मुकाम पर पहुंच गई।

ड्रग्स की वजह से खत्म हुआ करियर

इसके बाद गीतांजलि ने एक जर्मन लड़के से शादी की, लेकिन कुछ ही सालों में ये शादी टूट गई। इसके बाद वो गोवा चली गई। गोवा में एक ब्रिटिश लड़के साथ गीतांजलि की जानपहचान हुई। दोनों साथ रहने लगे। बाद ये दोनों दिल्ली में आ गए। इस बीच गीतांजलि को ड्रग्स की लत लग चुकी थी। उसका करियर खत्म होने लगा। वो ड्रग्स के नशे में डूबी रहती थी। धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गीतांजलि का नाम गायब होने लगा।

कुछ सालों बाद हुई मॉडल गीतांजलि की मौत

साल 2007 में गीतांजलि की एक बेहद अजीब सी फोटो सामने आई। वो दिल्ली की सड़कों पर फटे पुराने कपड़ों में भीख मांग रही थी। इस फोटो को देखकर हर कोई हैरान रह गया। कभी टॉप मॉडल रही गीतांजलि अब अपना पेट भरने के लिए भीख के सहारे थी। नशे ने गीतांजलि को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। उसके पास सारे पैसे खत्म हो चुके थे। काम मिलना बंद हो गया था। पेट भरने के लिए दिल्ली में कई घरों में इस मॉडल नौकरानी का काम भी किया। चंद सालों में ये मॉडल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी। साल 2013 में गीतांजलि की मौत की खबर आई। नशे की लत ने एक म़ॉडल की जिंदगी खत्म कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button