JharkhandLife StyleStates
रामगढ़ में ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह और जोश
रामगढ़ : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में उत्साह और जोश से भरे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सरकारी अधिकारी, विद्यार्थी, पुलिस जवान और आम नागरिकों ने दौड़ में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी आशीष अग्रवाल ने पटेल चौक से किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। दौड़ का मार्ग शहर के प्रमुख इलाकों से होते हुए अनुमंडल कार्यालय तक तय किया गया। इस दौरान लोगों में झारखंड के गौरव और एकता की भावना देखने को मिली।
पुरुष वर्ग में सिद्ध कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सूरज नायक दूसरे स्थान पर रहे और आशीष गोरई ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में श्रद्धा कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंजू कुमारी द्वितीय और नंदनी कुमारी तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।



