States

जम्मू-कश्मीर में हमला, Farooq Abdullah ने केंद्र सरकार के ‘सामान्य स्थिति’ दावे पर उठाए सवाल

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के बेहिबाग गांव में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि यह हमला केंद्र के उस दावे के विपरीत है जिसमें जम्मू-कश्मीर में स्थिति को सामान्य बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, “संसद के अंदर और बाहर जो लोग यह कह रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है, उन्हें अब सवालों का जवाब देना चाहिए।”

कुलगाम के बेहिबाग इलाके में सोमवार को अज्ञात आतंकियों ने एक पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी और उनकी पत्नी व भतीजी को घायल कर दिया। फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार को जमीनी हकीकत पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा, “जब घाटी में अब भी आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, तो केंद्र सरकार को सच बताना चाहिए। हर दिन दावा किया जाता है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन यह वास्तविकता नहीं है।”

कुंभ मेले में स्नान को लेकर पूछे गए सवाल पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मैं घर में स्नान करता हूं। मेरा भगवान पानी में नहीं रहता। मेरा भगवान मंदिर, मस्जिद या गुरुद्वारे में नहीं बल्कि मेरे दिल में है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button