PoliticsStates

मुंबई के सांताक्रूज (पूर्व) इलाके के गोलीबार क्षेत्र में शनिवार रात दो समूहों के बीच हुई झड़प में तीन लोग घायल हो गए और कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, झड़प की शुरुआत मामूली विवाद से हुई, जो जल्द ही हिंसक रूप ले लिया। दोनों समूहों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पत्थर और लाठियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान, कुछ उपद्रवियों ने आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की, जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। घायल हुए तीन लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने घटनास्थल से सात लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी है। इलाके में अब स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस की गश्त जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button