Uncategorized

पोलैंड में गुस्साए लोगों ने रूसी राजदूत के चेहरे पर पेंट फेंका, यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की मदद देगा US

यूक्रेन युद्ध की वजह से पोलैंड में रूस के राजदूत सर्गेई एंड्रीव को भारी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सर्गेई बीते रोज वारसॉ में सेकेंड वर्ल्ड वॉर के दौरान मारे गए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर लाल पेंट फेंक दिया। हालांकि, रूसी राजदूत ने संयम बनाए रखा और प्रदर्शनकारियों को कोई जवाब नहीं दिया।

दूसरी तरफ अमेरिका यूक्रेन को 40 अरब डॉलर भेजेगा। अमेरिकी कांग्रेस के डेमोक्रेट्स ने इस मदद के लिए इजाजत दे दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 28 अप्रैल को यूक्रेन के लिए US कांग्रेस से 33 अरब डॉलर की सैन्य मदद मांगी थी।

रूस-यूक्रेन जंग के प्रमुख अपडेट्स…

  • जापान ने रूसी प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन, सेकेटरी काउंसिल के सदस्य राशीद नर्गलिएव और रूस के जाने-माने बिजनेसमैन गेन्नेडी टिमचेंको पर बैन लगा दिया है।
  • जापान ने ऐसी 70 रूसी कंपनियों की लिस्ट जारी की है। जिन्हें जापान ने बैन कर दिया है।
  • रूस ने सोमवार को ओडेसा पर दो बार मिसाइल अटैक किया। हमले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 5 लोग घायल हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की मदद के लिए ऐतिहासिक लेंड-लीज एक्ट पर हस्ताक्षर किए।
  • डोनेट्स्क और लुहान्स्क ने यूक्रेन सेना रूस के 9 टैंक और 3 आर्टिलरी सिस्टम तबाह कर दिए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की मोल्दोवा की यात्रा
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सोमवार को यूक्रेन के पड़ोसी देश मोल्दोवा की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने राजधानी चिसीनाउ में प्रधान मंत्री नतालिया गवरिलिता के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव का कहा कि यूक्रेन में रूस के युद्ध का असर बहुत लंबे वक्त तक दिखाई देगा।

हंगरी रूस से ऑयल इंपोर्ट बैन नहीं करेगा
रूस से ऑयल इंपोर्ट बैन को लेकर यूरोपियन यूनियन में ही विरोध के स्वर सुनाई दे रहे हैं। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन उर्जा संकट का हवाला देते हुए EU के रूस से ऑयल इंपोर्ट बैन करने के प्रस्ताव पर साइन करने से इनकार कर दिया। इसके बाद EU की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोमवार को हंगरी पहुंचकर ओर्बन से मुलाकात की।

Source-Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button