National

दिल्ली में ओवेसी के घर पर पथराव, टूटी खिड़कियां, एआईएमआईएम चीफ ने शिकायत दर्ज की

दिल्ली में एआईएमआईएम ची असदुद्दीन ओवैसी के घर पर बदमाशों ने 19 फरवरी रविवार देर शाम पथराव कर दिया.  पथराव के बाद ओवैसी के घर की खिड़कियां टूट गईं. इस घटना की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है. घर पर पथराव के बाद असदुद्दीन ओवेसी ने पुलिस को संपर्क किया.

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके दिल्ली स्थित आवास पर पथराव किया. ये घटना अशोक रोड इलाके में शाम करीब साढ़े पांच बजे हुई. सूचना के बाद अतिरिक्त डीसीपी के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की एक टीम ने ओवैसी के घर का दौरा किया और मौके से सबूत इकट्ठे किए.

‘खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे’

घटना के संबंध में असदुद्दीन ओवैसी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा. लौटने पर मैंने देखा कि खिड़कियों के शीशे टूटे थे और चारों ओर पत्थर पड़े हुए थे. मेरे घर पर काम करने वाले शख्स ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे निवास पर पत्थर फेंके.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button