PoliticsStates

दिल्ली में 100 दिन की रिपोर्ट कार्ड पर सियासी घमासान.

विपक्ष ने बताया नाकाम.

नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जहां पार्टी अपनी उपलब्धियों का ढोल पीट रही है, वहीं विपक्ष ने इस कार्यकाल को पूरी तरह नाकाम बताया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों ने सरकार की योजनाओं को केवल दिखावा करार दिया है।

AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने बिजली आपूर्ति को लेकर सरकार की विफलता पर सवाल उठाए, जबकि पूर्व सीएम अतिशी ने महिलाओं को ₹2500 देने के वादे पर सरकार को घेरा। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी सरकार की घोषणाएं सिर्फ जुमला बनकर रह गई हैं और गरीबों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विपक्ष का कहना है कि न तो गरीबों को न्याय मिला और न ही रोजगार का कोई ठोस इंतजाम हुआ। झुग्गियों को तोड़ा जा रहा है लेकिन उनके पुनर्वास की कोई योजना नहीं है। महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह देने का वादा अब भी अधूरा है, जिससे जनता में असंतोष बढ़ता जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button