Jharkhand

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के विवेकानंद सभागार में 9वें दीक्षांत समारोह का आयोजन

विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर के विवेकानंद हॉल में गुरुवार को 9वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ष 2019,2020, 2021 एवं 2022 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच उपाधि पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर मानविकी, सोशल साइंसेज एवं शिक्षा, साइंस,कॉमर्स,इंजीनियरिंग, मेडिसिन,होम्योपैथी आदि विषयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के बीच उपाधि पत्र का वितरण किया गया।
समारोह में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बिनोवा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति मुकुल नारायण देव ने कहा कि आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण है। बच्चों ने अथक परिश्रम के बाद दीक्षांत समारोह में शिरकत करने का अवसर प्राप्त किया है। कुलाधिपति के कुशल नेतृत्व में हमारा विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है। विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के लिए लंबित शिक्षकों का पद सृजित हो पाया है जो 30 वर्षों से लंबित था। इसमें कुलाधिपति कार्यालय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि विभावि ने शैक्षणिक विकास के कई सोपानो को पार कर यह उपलब्धि हासिल की है। विद्यार्थियों के लिए स्वावलंबन, साधना, आत्मविश्वास आगे बढ़ने के आवश्यक पूंजी है। यहां के विद्यार्थी दिन दूनी रात चौगुनी गति से जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करें यही कामना है।
दीक्षांत समारोह में शामिल सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कुलाधिपति सह राज्यपाल माननीय श्री रमेश बैस ने कहा कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय अपने स्थापना काल से ही निरंतर शैक्षणिक विकास के विभिन्न सोपानों को पारकर उपलब्धियां हासिल की हैं। विनोबा भावे विश्वविद्यालय राष्ट्रीय फलक पर प्रकाशमान होने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
शिक्षक प्रकाश स्तंभ की भांति होते हैं उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के जीवन में उजाला आता है। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए काफी अहम है। बच्चों ने निरंतर परिश्रम कर अपने अपने इस स्वर्णिम पल को साकार किया है। उन्होंने कहा कि यहां से ही जीवन की कसौटी आरंभ होती है और आगे अनंत आकाश खुला है| शिक्षा आत्मविश्वास जगाती है आत्मानुशासन,स्वावलंबन के माध्यम से अपने रास्ते आप खुद चुने। समारोह में छात्राओं की उपस्थिति पर मुख्य अतिथि ने कहा की आज की बेटियां अपनी क्षमता से नया अध्याय लिख रही है। कठिनाइयों से पार पाना जरूरी है कठिनाइयां जीवन में आपके क्षमता का आकलन करने आती है।
विद्यार्थी जीवन में हर पल कामयाबी प्राप्त करें यही कामना है।
समारोह में उपायुक्त नैंसी सहाय, डीआईजी नरेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी अधीक्षक मनोज रतन चौथे सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Source : IPRD Hazaribag

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button