झामुमो के पंचायत स्तर तक के कमिटी को मज़बूत कर हर परिस्थिती के लिए मजबूती से खड़े रहें कार्यकर्त्ता : विनोद कुमार पाण्डेय
झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे रांची जिला समिती की आवश्यक बैठक पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री विनोद कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे जिला के केंद्रीय सदस्य, सभी वर्ग संगठनों के पदाधिकारीगण एवं सभी प्रखंड के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए।
पार्टी महासचिव श्री विनोद पांडेय जी ने पंचायत स्तर के कमिटी को मज़बूत करते हुए सदस्यता अभियान को तेज कर संगठन को मजबूती करने के साथ साथ माननीय श्री हेमन्त सोरेन जी के उपर राजनीतिक प्रताड़ना की स्थिती में मजबूती से खड़े रहने की बात कही। जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम जी ने जिला के सभी कार्यकर्ताओं के साथ इस विकट परिस्थिती मे सभी को एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करने की बात रखी।
बैठक मे केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू, बीरु तिर्की, रामशरण तिर्की, महावीर विश्वकर्मा, अंतू तिर्की, कुदुस अंसारी, अरुण वर्मा, आफताब आलम, मंटू लाला, सबीबुल रहमान, जिला प्रवक्ता अरविन्द सिंह देवल, कैथरीना तिर्की, शमीम बढ़ेहर, संगठन सचिव आदिल इमाम, जुल्फिकार खान, जिला संयुक्त सचिव सुजित उपाध्याय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सचिव सोनू मुंडा, उपाध्यक्ष आरिफ खान, संगठन सचिव रमजान रजा, एजाज़ शाह, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राखी देवी, महानगर उपाध्यक्ष सुषमा बरदेवा, संगठन सचिव राधा हेमब्रॉम, राधा बाउरी, मंजू देवी, क्रीड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, अवधेश यादव, कयूम अंसारी, मो असलम, सुजित कुजुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष फरीद खान, उपाध्यक्ष शमीम मंसूरी, परवेज़ आलम, सचिव सुजित कुजुर, कोषाध्यक्ष विलियम रिचर्ड लकड़ा, राधा हेंब्रम, वसीम खान, भोलू मलिक, ललित केरकेट्टा, साजिद, साहिल यादव, गोपाल पांडे, किसान मोर्चा जिला सचिव सज्जाद अंसारी, राकेश वर्मा, छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमन तिवारी, कांके प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, नवीन तिर्की, नामकुम प्रखंड अध्यक्ष बिरिश मिंज, सचिव मोजाहिद, रातु प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अंसारी, बुढ़मू प्रखंड अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष विनोद तिर्की, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुकरमणी देवी, सचिव सोनी देवी, सह सचिव पूजा देवी, नेहा देवी, मांडर प्रखंड अध्यक्ष रौशन एनामुल तिग्गा, बेडो प्रखंड सचिव रवि निरंजन टोप्पो, चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर राम महली, सचिव प्रदीप राम, खेलारी प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान, कासिफ रजा, सतीश, श्यामा प्रसाद मुखर्जी सचिव अल्ताफ राजा, रंथु उरांव, अब्दुल्ला हबीब, सुभाष प्रजापति, राजेश प्रसाद, चितरंजन सिंह, शंभू दास एवं अन्य उपस्थित हुए।






