बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पलक-तेजस्वी पर भारी पड़ी ये हसीना, ग्लैमरस अवतार देखकर नहीं हटी नजरें
बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी के हर साल खूब चर्चे होते हैं, क्योंकि इसमें बॉलीवुड और टीवी की दुनिया के स्टार्स चार चांद लगाने पहुंचते हैं। इस बार भी मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स ने पार्टी में रौनक बढ़ाई। जिसमें कुछ हसीनाओं के लुक ने हमारा ध्यान खींच लिया। जहां सलमान खान ने ब्लैक कुर्ता पैजामा में अपने पूरे स्वैग में एंट्री मारकर सबका दिल जीत लिया, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ एक्ट्रेसेस के लुक्स भी जमकर छाए हुए हैं। जिसमें पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, रश्मि देसाई, प्रीति जिंटा से लेकर हुमा कुरैशी जैसी बालाएं फैशन गोल्स देती हुई दिखाई दीं।शहनाज गिल इस इफ्तार पार्टी में रेड कलर का सलवाल सूट पहनकर पहुंची, जिस पर हेवी एंब्रॉइडरी नजर आ रही थी। गोल्डन थ्रेड से घनी कढ़ाई के साथ सीक्वन को जोड़ा गया था। नेकलाइन और टोरसो वाले पार्ट से लेकर स्लीव्स पर ये कढ़ाई बेहद ही सुंदर लग रही थी। अपने इस लुक को ट्रॉउजर्स और दुपट्टे संग उन्होंने कम्पलीट किया था। वहीं इस एथनिक लुक के साथ शहनाज ने गोल्डन हील्स और लाइट किया था। हसीना इस लुक में बहुत ही सुंदर लग रही थीं।




