टाटानगर से बादामपहाड़ के लिए जल्द ही चलेगी एक और ट्रेन, जानें स्टॉपेज-टाइमिंग और सबकुछ
टाटानगर स्टेशन से बादामपहाड के लिए शाम को जल्द ही एक और ट्रेन की शुरुआत होगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने अपनी मंजूरी भी दे दी है। आठ कोच वाली मेमू ट्रेन का परिचालन जल्द होगा। हालांकि इस ट्रेन के परिचालन की तिथि की घोषणा नही की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मज़दूरों को होगा लाभ
प्रस्तावित समय के अनुसार यह ट्रेन शाम को 6 बजे टाटानगर से बादामपहाड के लिए प्रस्थान करेगी। शाम को ट्रेन खुलने के बाद पोटका, हल्दीपोखर, हाता से टाटानगर स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन की शुरुआत से काम कर वापस आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा रायरंगपुर, बादामपहाड के आसपास यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
’ये होगा समय’
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टाटा से बादामपहाड के लिए यह ट्रेन शाम के 6 बजे प्रस्थान करेगी और रात के 9.05 मिनट बजे बादामपहाड पहुंचेगी। उसी तरह लौटने के क्रम में यह ट्रेन रात को 9.15 बजे बादामपहाड से प्रस्थान कर रात को 11.30 टाटा पहुंचेंगी।



