Uncategorized

उत्तरकाशी टनल हादसे से रेस्क्यू श्रमिकों को बड़ी सौगात, CM हेमंत बोले-प्रवासी मजदूरों के लिए 12 राज्यों से होगा MOU

उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से सीएम हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के श्रमिकों और उनके परिजनों को आज एयरलिफ्ट कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची लाया गया। रांची आने वाले श्रमिकों में विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), अनिल बेदिया (रांची) राजेंद्र वेदिया (रांची) सुकराम बेदिया (रांची), टिंकू सरदार (पूर्वी सिंहभूम), गुणधार नायक (पूर्वी सिंहभूम) रंजीत लोहार (पूर्वी सिंहभूम) रविंद्र नायक (पूर्वी सिंहभूम) समीर नायक (पूर्वी सिंहभूम) भुक्तु मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), महादेव नायक (पश्चिमी सिंहभूम),श्री चमरा उरांव (खूंटी), विजय होरो (खूंटी), गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं।

झारखंड से पदाधिकरियों की टीम भेजी थी उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मुलाकात करने पहुंचे सभी श्रमिकों से कहा कि श्रमिकों के साथ है राज्य सरकार। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जल्द देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को झारखंड सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। विगत कुछ महीनों में ही युवाओं को हुनरमंद बनाकर कई निजी क्षेत्रों में हजारों नौकरियां दी गयी हैं। इसके साथ-साथ सरकार सरकारी नौकरियों के तहत भी नियुक्तियां दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप श्रमिक भाइयों के टनल हादसे में फंसने की सूचना मिली तब आपके परिजनों के साथ-साथ पूरे राज्य वासियों के लिए भी काफी चिंता और डरावना का समय रहा। सभी लोग आपके सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। राज्य सरकार ने आपके सकुशल घर वापसी के लिए अधिकारियों की टीम को उत्तराखंड भेजने का काम किया। आप सभी को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। आपके परिजनों को कोई तकलीफ न हो इस निमित्त हमारे पदाधिकारी दिन-रात लगे रहे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना की।

सभी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रमिकों को उपस्थित श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड योजना, ग्राम गाड़ी योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से कहा कि कहा कि वे स्वयं उनके रोजगार और उनका दिए जाने वाले योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button