Uncategorized

अलनीनो के असर से इस बार ठंड से मिलेगी थोड़ी राहत, जानें अगले 5 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में दिसंबर महीने में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है। बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन बादल छंटने के साथ ही ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर महीने के पहले पखवाड़े में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान रांची समेत राज्य के कई हिस्से में बादल छा सकते हैं। देश के उत्तरी हिस्सों में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर आने वाले दिनों मे झारखंड में भी देखने को मिलेगा।

imd

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के पश्चिमी भाग राजस्थान से लेकर उत्तर भारत में आए पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में पड़ेगा। मैदानी भागों में बारिश हो रही है। यह सिस्टम झारखंड की ओर से बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी एक अतिदाब बनने की प्रक्रिया से गुजर रही है। तीन दिसंबर को यह अतिदाब से चक्रवातीय तूफान बनकर हैदराबाद और तमिलनाडु के तट पर चार दिसंबर को पार करेगा। इस व्यापक सिस्टम के पार करने के दौरान झारखंड की आबोहवा भी बदलेगी।

10 डिग्री से नीचे जा सकता न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के पहले और दूसरे सप्ताह में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। दिसंबर में होने वाले सामान्य वर्षा की तुलना में अधिक बारिश हो सकती है। जिसके कारण अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री या इससे नीचे तक भी जा सकता है। बादन छाने के दौरान दिन का तापमान गिरेगा। जबकि बादल छंटने पर रात के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button