Uncategorized

 ‘उसको भीतर मत घुसाओ अंतिम में बाहर कर दो’ BJP बोली- सीएम नीतीश का दिमागी संतुलन बिगड़ा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर बिहार में सियासी बवाल मच गया है। बिहार बीजेपी ने कहा है कि सीएम उम्र के ढलान पर हैं। उनका देह, दिमाग और दिल आपस में संतुलन स्थापित नहीं कर पा रहा है। अपनी जिद में नीतीश कुमार बिहार को किस रसातल के गर्त में पहुंचाएंगे? बीजेपी ने आगे कहा कि सदन में सीएम की ऐसी भाषा पर सत्ता पक्ष ठहाके लगा रहा है। सत्ता के नशे में चूर इन नेताओं को शर्म भी नहीं आ रही है।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार ने सदन में क्या कहा था

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन के अंदर जातीय जनगणना पर अपना पक्ष रख रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे बिहार में जनसंख्या पर नियंत्रण कर लिया गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि…

नीतीश दे रहे थे बयान ठहाके लगा रहे थे मंत्री-विधायक

नीतीश कुमार जब जनसंख्या नियंत्रण पर बयान दे रहे थे, उस वक्त पक्ष और विपक्ष के विधायक मौजूद थे। नीतीश कुमार ने कहा कि लड़की के पढ़ने से कैसे और क्या फायदा हुआ। नीतीश कुमार के बयान पर मंत्री और विधायक मुस्कुरा रहे थे। अब नीतीश कुमार के बयान और मंत्रियों के ठहाके पर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button