Uncategorized

झारखंड में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, इन जिलों में बढ़ेगी ठंड

झारखंड में ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ ही बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज गुरुवार 2 नवंबर को बादल छाए रह सकते हैं। इससे तापमान चढ़ सकता है। बारिश होने के बाद फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में 4 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पांच नवंबर के बाद तापमान गिर सकता है। इससे ठंड का एहसास ज्यादा हो सकता है।

IMD

सर्द हवाओं के आने से गिरने लगी कोहरे और ओस की बूंदे

झारखंड में देश के उत्तर दिशा में आ रही सर्द हवाओं से शाम होते ही चारों ओर कोहरे के साथ ओस की बूंदे गिरने लगी है। शाम होते ही घरों से बाहर लोगों को ठंड सताने लगी है। इसके अलावा सुबह-सुबह भी ठंड का एहसास होने लगा है। लेकिन धूप के खिलने के बाद लोगों को हल्की गर्मी का एहसास होता है।

3 नवंबर को बारिश के बाद 7 तक मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही ठंड में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश से ठंड बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट की संभावना है। 2 नवंबर को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं और मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 3 नवंबर को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 4 से 7 नवंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button