Uncategorized

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस हादसा: ट्रेन में सवार होने से पहले वो आखिरी सेल्फी, फिर घूप अंधेरे डिब्बे में अपनों की तलाश

बिहार के रघुनाथपुर में ट्रेन के बेपटरी होने से जिन चार यात्रियों की मौत हुई है, उनमें असम जा रहीं दीपक भंडारी की पत्नी ऊषा भंडारी और उनकी आठ साल की बेटी आकृति भंडारी शामिल हैं। पति-पत्नी और दो बेटियों का परिवार असम जा रहा था। पत्नी और दो बेटियों के साथ दीपक भंडारी ट्रेन में सवार थे। इस हादसे में वो खुद और उनकी एक बेटी बच गई, मगर पत्नी और एक बेटी की मौत हो गई। ट्रेन में सवार होने से पहले आनंद विहार टर्मिनल पर पूरे परिवार ने सेल्फी ली। अब दीपक भंडारी की पत्नी और बेटी के साथ ली गई सेल्फी, उनकी आखिरी सेल्फी साबित हुई।

मंजिल से पहले बिखरा परिवार

आनंद विहार टर्मिनल पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार होने से पहले दीपक भंडारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ सेल्फी ली। दीपक भंडारी की इस सेल्फी में उनकी पत्नी और उनकी दोनों बेटियां शामिल हैं। ये लोग सेल्फी लेने के बाद आनंद विहार टर्मिनल पर नॉर्थ ईस्ट में एक्सप्रेस में सवार हुए। उन्हें न्यू जलपाईगुड़ी जाना था। लेकिन किस्मत को तो कुछ और मंजूर था। मंजिल से पहले ही पूरा परिवार बिखर गया।

आरा-बक्सर के बीच नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद, जब बोगी के अंदर अंधेरा था तो सब लोग अपनों को ढूंढ रहे थे। उसी में दीपक भंडारी भी अपनी दोनों बेटियों और पत्नी को खोज रहे थे। इसी दौरान उनको एक बेटी का आवाज मिला। घूप अंधेरे में उन्होंने अपनी एक बेटी को किसी तरीके से ढूंढ लिया।

अब यादों के तौर पर सिर्फ सेल्फी

इसके बाद दीपक भंडारी ने अपनी पत्नी और दूसरी बेटी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन केल बाद जब ऊषा और आकृति नहीं मिलीं तो उन्होंने ट्रेन के बाहर तलाश शुरू की। दीपक ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और बेटी ट्रेन से बाहर गिरी हुई है। तब तक बहुत देर हो चुकी थी, पत्नी और बेटी दोनों की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाने के बाद दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दीपक भंडारी ने कहा कि अब भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ये कैसा सफर था? दीपक भंडारी और उनकी बेटी अब भी अस्पताल में हैं। अस्पताल में जिसने भी बाप-बेटी को देखा उसकी आंखें भर गई। पूरा परिवार बिखर गया। दीपक भंडारी खुद विदेश में रहते हैं। पटना और दिल्ली में इनका पूरा परिवार रहता है। दिल्ली से वो न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे। अब इनके पास यादों के तौर पर सेल्फी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button