National

सीएम अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की मिली धमकी दिल्ली पुलिस के पास देर रात आया कॉल जाने पूरा मामला

एक शख्स ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी शख्स मुंडका का रहने वाला है. पुलिस के जनकारी के अनुसार आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं है. इस व्यक्ति ने पुलिस को देर रात कॉल कर केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी का दिमागी इलाज चल रहा है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोमवार की रात 12.5 मिनट पर पीसीआर को कॉल कर अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी थी. दिल्ली पुलिस कॉल के बाद हरकत में आई और उसकी शिनाख्त की. कुछ ही समय में उसे दबोच लिया गया. दिल्ली के गुलाबी बाग में आरोपी का इलाज चल रहा है जिसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button