Uncategorized

एयरपोर्ट और होटलों में बैन है ये फल, आती है सड़े हुए अंडे और नाले जैसी बदबू; भरा पड़ा है Vitamin-Protein

डूरियन (Durian) एक कटीला और देखने में बिल्‍कुल कटहल की ही तरह लगता है। डूरियन नाम ‘डूरी’ से आया है, जिसका अर्थ है ‘कांटा’। यह फल दक्षिण पूर्व एशियाई देशों में काफी पॉपुलर है, खासकर मलेशिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड आदि। यहां इसे ‘फलों का राजा’ कहा जाता है। डूरियन में अन्य फलों की तुलना में बहुत अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं, हालांकि, इसकी तेज़ गंध के कारण लोग इससे दूर भागते हैं।

इसकी गंध सड़े हुए अंडों के समान होती है और ऐसा सल्फर यौगिकों के कारण होती है जो फल में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि इस फल को कई हवाई अड्डों और रेस्ट्रांट में बैन कर दिया गया है। चलिए आज हम आपको कटहल की तरह दिखाई देने वाले इस फल के बारे में बताते हैं जो काफी हेल्‍दी माना गया है।

​अन्य फलों की तुलना में डूरियन के 1 कप (243 ग्राम) गूदे में पोषक तत्व की मात्रा:

  • कैलोरी: 357
  • फैट: 13 ग्राम
  • कार्ब्स: 66 ग्राम
  • फाइबर: 9 ग्राम
  • प्रोटीन: 4 ग्राम
  • विटामिन C: दैनिक मूल्य का 80%
  • थियामिन: दैनिक मूल्य का 61%
  • मैंगनीज: दैनिक मूल्य का 39%
  • विटामिन B6: दैनिक मूल्य का 38%
  • पोटेशियम: दैनिक मूल्य का 30%
  • राइबोफ्लेविन: दैनिक मूल्य का 29%
  • तांबा: दैनिक मूल्य का 25%
  • फोलेट: दैनिक मूल्य का 22%
  • मैग्नीशियम: दैनिक मूल्य का 18%
  • नियासिन: दैनिक मूल्यका 13%यह एंथोसायनिन, कैरोटीनॉयड, पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड समेत हेल्‍दी प्‍लांट कंपाउंड के रूप में काम करते हैं। इनमें से कई एंटीऑक्सीडेंट (Ref) के रूप में कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button