Uncategorized

हमसफर सुपरफास्ट में ट्रेन में लगी आग, वलसाड में बड़ा हादसा टला

तिरुचिरापल्ली जंक्शन से श्रीगंगानगर जा रही (ट्रेन संख्या 22498) हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन जब गुजरात के वलसाड पहुंची तो छिपवाड के नजदीक ट्रेन के जनरेटर में भीषण आग लग गई। ट्रेन की जनरेटर में आगे लगने की घटना पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को रोका गया और पास के कोच से यात्रियों को हटा दिया गया। आग लगने की घटना 23 सितंबर को दोपहर 2:20 बजे हुई। भीषण आग लगने के बाद भी कोई जनहानि नहीं हुई। वेस्टर्न रेलवे के अनुसार जनरेटर और उस कोच को डिटैच करने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। आग की सूचना पर बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button