Uncategorized

इंतजार खत्म, राष्ट्रपति के गांव से कोलकोत्ता और राउलकेला के लिए 21 नवंबर से सीधी ट्रेन

जमशेदपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव रायरंगपुर से तीन और ट्रेन की सुविधा 21 नवंबर से मिलने जा रही है। इस बात की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने टाटानगर में पत्रकारो से बातचीत में दी। वे टाटा- बादामपहाड़- बहलदा- टाटा सेक्शन का निरीक्षण करने आए थे। इस दौरान कई खामियां मिली जिसे दूर करने का निर्देश दिय। वे शालीमार से विशेष ट्रेन से टाटानगर पहुंचे। जीएम ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव का स्टेशन रायरंगपुर और बादामपहाड़ को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किया जाना है। उन्होंने बताया कि टाटा-बादामपहाड़ सेक्शन में चलने वाली तीन नई ट्रेनों का परिचालन 21 नवंबर से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रायरंगपुर गांव से अब शालीमार और राउरकेला के लिए ट्रेन की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button