
प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों को लेकर नई बातें सामने आई है. प्रयागराज में उमेश पाल की जानलेवा हमला करने वाले अपराधी लगभग 2 घंटे तक छिपे रहे थे. उनको प्रयागराज से निकलने निकालने के लिए दोपहर में ही बैकअप प्लान के दो फॉर्च्यूनर गाड़ियां पहुंचा दी गई थी. इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी 2 घंटे बाद उन्हीं फॉर्च्यूनर से भागने में कामयाब रहे उसी रात 8:00 बजे लगभग एक फॉर्च्यूनर कार रायबरेली टोल पर लगे 1 सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वही अब तक पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है.
उमेश पाल हत्याकांड एक हफ्ता पूरा बीत चुका है. सारेआम गोलियां बरसाने वाले अपराधी तो नहीं पकड़े गए लेकिन इस हत्याकांड के बाद से माफिया अतीक अहमद पर मुसीबतों का साया मंडराने लगा है. बच्चों, भाई और पत्नी समेत केस दर्ज हुए और उससे जुड़े कई लोगों की पुलिस ने जमकर खबर ली. यूपी एसटीएफ पति के ऊपर लगातार शिकंजा कस रही है.



