Uncategorized

‘हैलो… आप प्रेगनेंट हैं, आपके लिए बड़ा ऑफर है!’, झारखंड में गर्भवतियों से ठगी के अजब मामले का खुलासा

झारखंड के गिरिडीह जिले में अपनी तरह का एक अजब ठगी का मामला सामने आया है। यहां सोमवार को गर्भवती महिलाओं को ठगने में शामिल एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करके नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कॉल सेंटर पंचंबा थाना क्षेत्र के बोडो में नवनिर्मित एक घर से संचालित किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर गर्भवती महिलाओं को निशाना बनाते थे और उनके बैंक खातों से पैसे उड़ा लेते थे।

गर्भवती महिलाओं से ठगी का अजब मामला

एसपी दीपक कुमार शर्मा के मुताबिक ठग गर्भवतियों के अलावा बिजली उपभोक्ताओं को भी निशाना बनाते थे और उनके बिलों का भुगतान कराने की आड़ में उन्हें मूर्ख बनाते थे। शर्मा ने कहा कि डीएसपी (साइबर) संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम ने घर पर छापा मारा और वहां से सात लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान जब्त किए गए सामान में 16 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, छह पासबुक, दो चेकबुक, तीन क्यूआर कोड और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं।

राकांपा के एकमात्र विधायक की सोरेन सरकार से समर्थन वापस की धमकी

झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह ने सोमवार को चेतावनी दी कि अगर 31 अक्टूबर तक पलामू जिले के एक उपमंडल हुसैनाबाद को अलग जिला नहीं बनाया गया तो वह हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे। हुसैनाबाद से विधायक सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, “पार्टी ने 2020 में झारखंड में सोरेन सरकार को इस शर्त पर समर्थन दिया था कि हुसैनाबाद को एक जिला बनाया जाएगा, लेकिन यह शर्त अब तक पूरी नहीं की गयी। अगर झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार 31 अक्टूबर तक हुसैनाबाद को जिला घोषित नहीं करती है, तो मैं 1 नवंबर को सरकार से समर्थन वापस ले लूंगा। लोगों की आकांक्षाओं को देखते हुए मैंने अभी भी झारखंड में सत्तारूढ़ सरकार को अपना समर्थन जारी रखा है। लेकिन, सरकार लोगों के सपनों को पूरा करने में सक्षम नहीं है।’ आपको बता दें कि कमलेश सिंह NCP के उस गुट के समर्थक हैं जो केंद्र में NDA सरकार को समर्थन दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button