घरवालों ने जमकर उछाले किचड़, सलमान खान के सामने उड़े सबके होश, पूजा भट्ट का डांस
आज ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान तो आएंगे लेकिन घरवालों के बीच मजा तो टेरेंस के आने से आएगा। घर में टेरेंस लुईस आए हैं और उन्होंने घरवालों के बीच एक टास्क करवाया, जिसमें उन्हें गेस करना था कि ये स्टेटमेंट्स उनके बारे में किसने कहे हैं। सबसे पहले शुरुआत अभिषेक से हुई। फलक, बेबिका, जिया, मनीषा से लेकर कई लोगों पर किचड़ उछाले गए। लोगों ने अनुमान लगाया कि क्या किसने किसके बारे में कहा होगा।
एपिसोड में आगे सलमान खान आए और उन्होंने घरवालों से एक और टास्क करवाया। उन्होंने पर्सनैलिटी टेस्ट के बारे में सबको एक-दूसरे को आंकने को कहा। इसमें सबसे पहले अभिषेक और अविनाश आमने-सामने आए और एक-दूसरे पर जमकर भड़ास निकाली। अभिषेक ने तो अविनाश को काफी कुछ कहा लेकिन बदले में अविनाश भी हावी होते दिखे।




