ACCIDENT
कानपुर में नाबालिग की कार स्टंट की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार से चलाए जा रहे मारुति सियाज कार ने एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़का स्कूल बंक कर अपने दोस्तों के साथ कार में स्टंट कर रहा था। इसी दौरान उसने बेकाबू होकर स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि उनकी बेटी का अभी भी इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरों को भी उजागर किया है।


