Uncategorized

AI का खतरा…आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस को लेकर बढ़ती चिंता, वाइट हाउस ने गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के CEO को किया तलब

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर खूब चर्चा हो रही है। AI तकनीक के बढ़ते दखल को लेकर अमेरिका के जो बाइडेन सरकार भी चिंता में है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने AI के बढ़ते दखल और उसकी विध्वंसक शक्ति के खतरों की आशंकाओं के बीच माइंक्रोसॉफ्ट और गूगल के सीईओ को तलब किया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बढ़ते खतरे को देखते हुए माइक्रॉसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ अहम बैठक की है।


AI ने बढ़ाई चिंता

व्हाइट हाउस में गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के साथ बैठक की गई। इस बैठक में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भी शामिल हुई। इसमें OpenAI और एंथ्रोपिक के सीईओ भी मौजूद रहे। इस बैठक में एआई को लेकर नियम और कानूनों पर चर्चा की गई। एआई पर सरकार का नियंत्रण कैसे रखा जाए, इसे लेकर बैठक में चर्चा हुई। व्हाइट हाउस में एआई को लेकर हुई इस, आपातकालीन बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नियम और कानूनों के साथ उनपर नियंत्रण को लेकर लंबी चर्चा हुई। अमेरिकी सरकार ने कहा कि एआई से बढ़ने वाली चिंता, उसके खतरे और जोखिम को लेकर टेक कंपनियों को पहले से तैयारी करनी होगी।

AI पर नया कानून

इस बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपने बयान में कहा कि टेक्नोलॉजी जीवन को और बेहतर बनाने के लिए होती है, लेकिन अगर वो सुरक्षा के लिए खतरा बन जाए तो मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि एआई सुरक्षा, गोपनीयता और नागरिक अधिकारों के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत सभी टेक कंपनियों को अपने एआई प्रोडक्ट्स को लेकर सुरक्षा को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button