Uncategorized

Salaar के टीजर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 1 मिनट 47 सेकेंड में फैंस की बाज जैसी नजरों से न‍िकाला KGF का क्‍लू

प्रभास की फिल्‍म ‘सालार’ के टीजर ने आते ही धमाका कर दिया है। जी हां, साल 2023 में जिन फिल्‍मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, उसमें ‘सालार’ सबसे टॉप पर है। दिलचस्‍प है कि इसकी वजह प्रभास से कहीं ज्‍यादा फिल्‍म के डायरेक्‍टर प्रशांत नील और ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘केजीएफ’ है। जब से ‘सालार’ की घोषणा हुई, तभी से यह अनुमान और कयास लगने लगे कि यह फिल्‍म ‘KGF’ की कहानी से जुड़ी हुई है। यही कारण है कि गुरुवार, सुबह 5:12 बजे जब मेकर्स ने टीजर रिलीज किया तो हर आंख 1 मिनट 47 सेकेंड तक बिना पलक झपके स्‍क्रीन को एकटक देखती रही। एक बार नहीं, टीजर को हर फैन ने कई बार देखा और यही कारण है कि जहां इस टीजर ने 24 घंटे में सबसे अध‍िक देखे जाने का रिकॉर्ड बना लिया, वहीं बाज जैसी नजरों ने इसका KGF: Chapter 2 से कनेक्‍शन भी ढूंढ़ निकाला।

प्रशांत नील के डायरेक्‍शन में बनी ‘Salaar ‘ ने भारत में 24 घंटे में सबसे अध‍िक बार देखे वाले टीजर का रिकॉर्ड बनाया है। होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बन रहे इस फिल्‍म के टीजर को 24 घंटे में यूट्यूब पर 83 मिलियन बार देखा गया है, जबकि इसे 1.6 म‍िलियन व्‍यूज मिले हैं। सबसे अध‍िक बार देखे जाने वाले टीजर में इसके बाद अब ‘आद‍िपुरुष’, ‘केजीएफ: चैप्‍टर 2’ और ‘राधे श्‍याम’ का नाम है। प्रभास के फैंस इस बात से खासे एक्‍साइटेड हैं कि टॉप-4 मोस्‍ट व्‍यूड टीजर्स में उनके सुपरस्‍टार की तीन फिल्‍में हैं।

‘सालार’ के टीजर में फैंस को दिखी KGF-2 की झलक

प्रभास के फैंस से इतर ‘सालार’ के टीजर का ‘केजीएफ’ और रॉकी भाई यानी यश के फैंस को भी बेसब्री से इंतजार था। मजेदार बात यह है कि फैंस की बाज जैसी नजर ने सालार के 1 मिनट 47 सेकेंड के टीजर में KGF-2 का क्‍लू भी ढूंढ़ निकाला है। सोशल मीडिया पर इसकी इसकी तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। ‘सालार’ सिनेमाघरों में 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है, जबकि अगस्‍त महीने में फिल्‍म का ट्रेलर आएगा।

कौन है सालार? कहीं ये KGF-2 का फरमान तो नहीं?

टीजर वीडियो में हम प्रभास को एक फैक्‍ट्री के लड़ते हुए खूंखार अवतार में देखते हैं। टीजर के शुरू होते ही टीनू आनंद का किरदार कहता है, ‘शेर, चीता, बाघ, हाथी… बहुत खतरनाक होते हैं। लेकिन जुरासिक पार्क में नहीं, क्‍योंकि उस पार्क में वहां एक सालार है।’ जानकारी के लिए बता दें कि ‘सालार’ का मतलब है अंगरक्षक यानी बॉडीगार्ड। अब तक फैन थ्‍योरीज यह बताती हैं कि ‘सालार’ असल में KGF वाले रॉकी भाई का बॉडीगार्ड है। बहुत संभव है कि वह ‘KGF-2’ में दिखा वो लड़का फरमान हो। जी हां, पुल पर अधीरा का रास्‍ता रोकने के बाद फरहान की मौत हो गई, यह बताया गया। लेकिन उसकी लाश नहीं दिखाई गई। फिल्‍म में फरमान की मां का किरदार ईश्‍वरी राव ने निभाया था। दिलचस्‍प है कि ‘सालार’ में भी उनका किरदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button