Uncategorized
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय-नागालैंड के लोगों से वोट करने की अपील की, अमित शाह बोले भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चुने

मेघालय और नगालैंड में आज 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव के वोटिंग हो रही है. वोटिंग की प्रक्रिया शाम 4:00 बजे तक चलेगी. दोनों राज्यों में कुल 118 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. मेघालय में 59 सीटों पर मतदान हो रहा है तो वही नागालैंड में भी 59 सीटों पर वोटिंग की प्रक्रिया चल रही है. दोनों राज्यों के नतीजे 2 मार्च को सामने आएंगे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर प्रदेशवासियों से वोटिंग में भाग लेने की अपील की उन्होंने ट्वीट कर लिखा नागालैंड में आज मतदान हो रहा है. मैं नागालैंड के बहनों और भाइयों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह करता हूं कि जो शांति प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. उसे किसी भी बाधा का सामना करना ना पड़े. शांति ही नागालैंड को उसकी प्रगति और विकास की मंजिल तक ले जा सकती हैं.



