Health

सर्जरी के दौरान पेट से निकाले गए 187 सिक्के

कर्नाटक के बालकोट में एक अलग ही मामला सामने आया है । जानकारी के अनुसार एक शख्स के पेट की सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने पेट से 187 सिक्के निकाले हैं यह मामला सबको हैरान कर देने वाला है आखिर इसके पेट में इतने सारे सिक्के आए कहां से ? श्री कुमारेश्वर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टरों का कहना है कि उसे उल्टी और पेट में तकलीफ की शिकायत के बाद उसे यहां भर्ती कराया गया था और फिर उसके पेट से 187 सिक्के बरामद किए गए। सर्जरी करने वाले डॉक्टरों में से एक डॉक्टर का कहना है कि वह एक मनो रोग से पीड़ित था और पिछले दो-तीन महीनों से सिक्के निकल रहा था। उल्टी और पेट में परेशानी की शिकायत होने के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया और ऑपरेशन के बाद उसके पेट से सिक्के निकाले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button