CrimeJharkhandNational

पहलगाम हमले पर हिमाचल के CM से इस्तीफे की मांग कर फंसे झारखंड के मंत्री.

सुदिव्य कुमार सोनू ने दी सफाई—"यह एक तंज था"

पहलगाम आतंकी हमले के बाद झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वायरल वीडियो को लेकर यूजर्स ने मंत्री पर ‘भूगोल ज्ञान’ कमजोर होने का तंज कसा है, क्योंकि पहलगाम जम्मू-कश्मीर में है, न कि हिमाचल प्रदेश में।

इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मंत्री का मज़ाक उड़ाया जा रहा है। कई यूजर्स ने कहा कि जब देश के नेता ही जागरूक नहीं होंगे, तो वे किस तरह से जनता की आवाज़ बनेंगे।

हालांकि, अब मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने खुद सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने यह बात तंज के रूप में कही थी। उनका कहना है कि “कुछ लोग हर घटना के लिए ग़लत व्यक्ति को ज़िम्मेदार ठहराते हैं, मैंने इसी प्रवृत्ति पर कटाक्ष करते हुए ऐसा कहा था, न कि सच में सुक्खू जी को ज़िम्मेदार ठहराया।”

विपक्ष ने इस मामले को लपकते हुए कहा है कि सत्ताधारी नेताओं को बयान देने से पहले तथ्यों की जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि जनता नेताओं की हर बात को गंभीरता से लेती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button