Uncategorized

सेक्सटॉर्शन के जरिए 1 करोड़ की ठगी का आरोप, फिर रास्ते में बारात रुकवाकर दबोचा दुल्हे को, 5 साथी भी गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने एक दूल्हे को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अपनी दुल्हन को ब्याह कर अपने घर लेकर जा रहा था। दूल्हे पर आरोप है कि, उसने हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति के साथ सेक्सटॉर्शन के जरिए 1 करोड़ की ठगी की है। सोनीपत की साइबर क्राइम टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई देर रात करीब 11 बजे की है, हरियाणा की सोनीपत साइबर टीम शकील निवासी रायवका थाना गोपालगढ़ को पकड़ने के लिए भरतपुर आई थी। तब पुलिस ने शकील के घर पर दबिश दी।

दुल्हे को ऐसे किया पुलिस ने गिरफ्तार

पुलिस ने जब शकील के घर पर दबिश दी तो पता लगा कि, शकील की आज शादी है और वह बारात लेकर गया है। शादी के बाद वह अपनी दुल्हन को देर रात साथ लेकर घर आ रहा है। जिसके बाद हरियाणा साइबर क्राइम पुलिस ने नगर सीकरी रोड़ पर नाकाबंदी कर दी,और रास्ते में बारात को रुकवाकर दूल्हे शकील और 5 बारातियों को गिरफ्तार कर अपने साथ सोनीपत ले गई।

1 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप

शकील के अलावा बाकी के पांच आरोपी उसके रिश्तेदार हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सैकुल निवासी केसरोली जिला अलवर, वसीम निवासी उंचकी थाना कैथवाड़ा जिला भरतपुर, मुस्तफा निवासी ककराला थाना सीकरी जिला भरतपुर, मुस्तकीम निवासी केसरोली जिला अलवर, मुस्तफा निवासी सैलारपुर जिला अलवर को गिरफ्तार कर हरियाणा की साइबर क्राइम टीम अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे शकील पर 1 करोड़ की ठगी का आरोप है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button