‘तू झूठी मैं मक्कार’ के प्रमोशन के बीच सता रही बेटी रहा और पत्नी आलिया की यादें रणबीर कपूर को, बोले- वे दोनों कश्मीर में…

बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार रणबीर कपूर तू झूठी मैं मक्कर के सिल्वर स्क्रीन पर जल्दी ही रोमांटिक कॉमेडी करने के लिए तैयार है. मोस्ट अवेटेड फिल्म को हिट मेंकर लव रंजन ने डायरेक्ट किया है. होली के मौके पर फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं रणबीर इन दिनों ‘तू झूठी में मक्कार’ के प्रमोशनल टूर में बिजी है.
रणबीर आलिया भट्ट और राहा को ‘बेहद’ मिस कर रहे हैं
हाल ही में बैंगलोर में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान रणबीर कपूर ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. टैलेंटेड एक्टर ने कहा कि वह अपनी वाइफ आलिया भट्ट और न्यू बॉर्न बेटी राहा को ‘बेहद’ मिस कर रहे हैं. आलिया इन दिनों कश्मीर में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने ये भी बताया कि आलिया राहा को अपने साथ कश्मीर ले गई है. एक्टर ने कहा, “आलिया कश्मीर में शूटिंग कर रही हैं और राहा को अपने साथ ले गई हैं मुझे दोनों की बहुत याद आ रही है.” रणबीर कपूर के अपनी फैमिली के लिए इस प्यार को देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.


