लुगु बुरू पहाड़ में डीवीसी की पनबिजली परियोजना को अनुमति नहीं दी जाएगी- सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को बोकारो जिले में संथाली जनजाति के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक लुगु बुरू पहाड़ पर प्रस्तावित जलविद्युत भंडारण परियोजना के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोरेन ने 23वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सरना धर्म महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं, लुगु बुरू पहाड़ पर जलविद्युत परियोजना की अनुमति नहीं दी जायेगी।

विरोध कर रहा आदिवासी समुदाय
दरअसल, आदिवासी समुदाय इस परियोजना का विरोध कर रहा है और राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दे रहा है। राज्य की जनजातीय सलाहकार परिषद (टीएसी) ने भी 17 नवंबर को इस परियोजना के खिलाफ सिफारिश की थी, क्योंकि इस क्षेत्र को संथालियों का धार्मिक स्थल माना जाता है।
लुगु बुरू के पवित्र इतिहास को संजो कर हमें रखना है। अगर ऐसा नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ी इसके बारे में जान नहीं सकेगी। हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना है और अपने कर्तव्य को निभाना है। हर समाज के लिए शिक्षा आवश्यक होती है। पहले तीर धनुष से लड़ाई लड़ी और जाती थी, अब बुद्धि से लड़ाई होती है। इसलिए हमें भी शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन



