Uncategorized

मिजोरम चुनाव के लिए BJP ने जारी की 23 उम्मीदवारों की लिस्‍ट, देखें क‍िसे म‍िला ट‍िकट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सात नवंबर को होने वाले मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें निवर्तमान सदन के अध्यक्ष और सत्तारूढ़ एमएनएफ से हाल में पार्टी में शामिल होने वाले कई अन्य नेताओं समेत 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बीजेपी ने ज्यादातर नए चेहरे उतारे हैं जबकि इनमें से चार प्रत्याशी महिलाएं हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर है। बीजेपी की प्रदेश इकाई के मीडिया संयोजक जॉनी लालथनपुइया ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि क्या पार्टी इस पूर्वोत्तर राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार को एक और सूची जारी कर सकता है।

Mizoram BJP Candidates List

बीजेपी ने 2018 के चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक सीट पर जीत हासिल कर पहली बार राज्य विधानसभा में अपना खाता खोला था। पार्टी के इकलौते विधायक डॉ. बीडी चकमा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि उन्होंने सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा कर दी है। एक सप्ताह पहले सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले विधानसभा अध्यक्ष लालरिनलियाना सैलो मामित सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Mizoram BJP Candidates

उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में चालफिल्ह सीट से जीत हासिल की थी लेकिन इस बार सत्तारूढ़ पार्टी ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया। बीजेपी ने पूर्व आबकारी मंत्री डॉ. के बेछुआ को सियाहा से उम्मीदवार बनाया है। बीते विधानसभा चुनावों में एमएनएफ के टिकट पर सियाहा से चुनाव लड़ने वाले बेछुआ ने इस महीने की शुरुआत में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के लिए जनवरी में एमएनएफ से निष्कासित कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button