JharkhandStatesWeather

झारखंड में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट.

तेज हवा और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग सतर्क.

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं कुछ देर बाद धूप निकल रही है। सोमवार सुबह से रांची में आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई स्थानों पर बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का भी अनुमान है। बारिश के साथ वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है। कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक 31 अगस्त को झारखंड के लगभग सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान मेघ गर्जन की भी संभावना है। सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के मध्य हिस्सों में कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है। विभाग ने पूरे राज्य में वज्रपात को लेकर चेतावनी दी है। तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने पर लोगों से खुले स्थानों से बचने की अपील की गई है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

एक सितंबर को भी राज्य में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, खूंटी, लोहरदगा और गुमला में विशेष अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताई गई है। दो सितंबर से पांच सितंबर तक मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक कमी आ सकती है। रांची में 31 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button