Uncategorized

गुमला जिले के इस गांव में सरकार के द्वारा संचालित सभी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी

गुमला जिले के भरनो प्रखंड की कोड़ा पंचायत स्थित बटकुड़ी गांव मॉडल विलेज बन सकता है क्योंकि इस गांव में सरकार के द्वारा दी गई कई योजनाएं संचालित हैं परंतु सभी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चल गई है। इस कारणवश सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों से बातचीत के मुताबिक जहां बन रहे सामुदायिक भवन को आधा अधूरा ही छोड़ दिया गया और पूरे पैसे की निकासी कर ली गई।

अब सामुदायिक भवन एक गौशाला बनकर सीमित हो गया है। सिंचाई के 200 गुना 200 फीट का तालाब खोजा जा रहा है आधा से अधिक काम पूरा भी कर लिया गया है इस कार्य में करीबन 4 साल लग गए ।

इन योजनाओं में किया गया है भ्रष्टाचार

  • सामुदायिक भवन को अधूरा छोड़ कर ली गयी पैसे की पूरी निकासी
  • सिंचाई के लिए बन रहा तालाब, चार साल बाद भी अधूरा
  • गांव में बिजली मीटर लगाने में की गयी है पैसे की वसूली
  • महादेव चेंगरी से बटकुरी तक सड़क चलने लायक नहीं
  • तीन जलमीनार हैं, पर बनने के साथ दो हो गयी जलमीनार
  • डैम से खेत तक पानी पहुंचाने के लिए नहर मरम्मत में घोटाला
  • आंगनबाड़ी केंद्र में अधूरा शौचालय बनाकर छोड़ दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button